#Social
Navratri में माँ भवानी के दर्शन कर करें सर्व दुःखों का नाश
Thandla थांदला। नवरात्रि के परम पावन दिनों में माँ चामुंडा भवानी के नों रूपों के दर्शन व उनकी आराधना का विशेष महत्व होता है। माँ के भक्तों का तांता सभी प्रसिद्ध मंदिरों में लगा रहता है, अपने – अपने कुलदेवी के दर्शन वंदन करना उन श्रद्धालुओं के भाग्योदय में सहायक भी माना जाता है ऐसे में विश्व प्रसिद्ध सर्व दुःख हरनी राज रजवाड़ों व नाहर परिवार की कुलदेवी माँ चामुण्डा भवानी माता जी का मंदिर नागौर के शाही राज कीलें में स्थित है। उन्ही माताजी की प्रेरणा व भक्ति से आज नागौर के समीप महज 6 किमी पहले अटियासन में नाहर भवानी माताजी चौक (नागौर-अजमेर रोड़) पर श्री नाहर भवानी माताजी, श्री गणेशजी एवं श्री भेरूजी का चमत्कारीक शिखरबंध मंदीर भव्यतम रूप में स्थित है। नवरात्री के पावन दिनों में यहाँ दुनियाभर के अनेक श्रद्धालुओं का आवगमन रहता है जानकारी देते हुए मंदिर के प्रमुख व्यवस्थापक मनोज डी. नाहर (नागौर) व प्रवक्ता पवन नाहर (थांदला) बताते है कि नवररात्री में माँ के दरबार में सैकड़ों भक्तों के साथ भजन कीर्तन आदि भव्य महोत्सव पूरे भक्तिभाव व विधी विधान से होते है ऐसे में आने वालें श्रद्धालुओं व भक्तजनों के लिए यहाँ रुकने भोजन आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था रहती है।




