CG NEWS: शीतलहर का प्रकोप—कलेक्टर

दुर्ग।  CG NEWS: लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्कूलों के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया है, जो 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। आदेश के अनुसार दो पालियों में चलने वाले स्कूलों में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से 11:45 बजे तक और शनिवार को दोपहर 12 से शाम 4:45 बजे तक लगेंगी।

– Advertisement –

Ad image

– Advertisement –

Ad image

वहीं हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 8 से 12:45 बजे तक संचालित होंगी। एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक खुलेंगे। जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए निगम प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों और रैनबसेरों में अलाव की व्यवस्था भी की है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button