जवान ने कहा न्याय नहीं मिला तो पान सिंह तोमर बन जाऊंगा, भूपेश ने कहा-न्याय मिलेगा
रायपुर। सुकमा में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस मामले में वे यूपी सरकार से बात करेंगे तथा जवान को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाया जाएगा। गौरतलब है कि जवान ने वीडियो के जरिए कहा था कि उनका परिवार यूपी में खतरे में है अगर न्याय नहीं मिला तो वे पान सिंह तोमर की तरह बागी हो जाएगें।
सुकमा – सुकमा जिले के दोरनापाल इलाके में सीआरपीएफ की 74 वीं बटालियन में पदस्थ जवान प्रमोद कुमार के वीडियो वायरल हो जाने के बाद CM भुपेश बघेल का बयान सामने आया है । सीएम बघेल ने कहा कि इस पूरे मामले पर मैं खुद उत्तरप्रदेश सरकार से बात करूंगा । जवान को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी हमारी है । बघेल के बयान के बाद छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने फोन पर छत्तीसगढ़ डीजी डीएम अवस्थी से बात की और यूपी के डीजी व सीआरपीएफ डीजी से संपर्क कर इस मामले में बात करने को कहा ।
आपको बता दें कि सुकमा में पदस्थ सीआरपीएफ जवान का पारिवारिक जमीन का मामला मारपीट तक पहुंच गया जिससे परेशान जवान ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद मांगी है और साथ मे ये भी कहा था कि मैं नही चाहता कि कोई गलत कदम उठाऊं मगर न्याय नही मिला तो देश के लिए जान दे सकता हूँ तो परिवार के लिए पान सिंह तोमर भी बन सकता हूँ । पूरे मामले के बाद छत्तीसगढ़ सरकार उत्तरप्रदेश सरकार को पत्र लिखेगी ।



