CORONA BREAKING : देश में कोरोना का कहर जारी… 24 घंटे में सामने आए 69,921 नए मामले…819 लोगों की मौत…
देश में लगातार कोरोना महामारी के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रहा है। अमेरिका, ब्राजील में कोरोना मामलों की संख्या और मौत का आंकड़ा कम हुआ है लेकिन भारत में यह जानलेवा कोरोना वायरस तेजी से फैलता ही जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 69,921 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 819 लोगों की मौत हुई है।
आपको बता दे की ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल मरीजों की संख्या 36,91,167 हो गई है। इसमें 7,85,996 एक्टिव केस हैं, 28,39,883 ठीक हो गए हैं और कुल 65,288 लोगों की मौत हो गयी है। संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।
इससे पहले देश में 29 अगस्त को रिकॉर्ड 78,761 मामले दर्ज किए गए थे। बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि बिना नियंत्रण के सबकुछ खोलना आपका को दावत देना है।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.78% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों और मौत की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।
Single-day spike of 69,921 new positive cases & 819 deaths reported in India, in the last 24 hours.#COVID19 case tally in the country stands at 36,91,167 including 7,85,996 active cases, 28,39,883 cured/discharged/migrated & 65,288 deaths: Health Ministry pic.twitter.com/uQYh0ViARW
— ANI (@ANI) September 1, 2020




