CORONA BREAKING : भारत में कोरोना का कहर… 24 घंटों में सामने आए 94,372 नए मामले…1114 लोगों की गई जान

नई दिल्ली। विश्व में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना महामारी भारत में ही फैलते जा रहा है। बता दे देश में पिछले 24 घंटों में 94,372 नए मामलो कि पुष्टि हुई है। इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड ताबड़तोड़ 97,570 नए मामले दर्ज हुए थे।वहीं 24 घंटे में 1114 लोगों की मौत हुई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 78,399 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 लाख 54 हजार हो गई है। इनमें से 78,586 लोगों की जान जा चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 73 हजार हो गई और 37 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

ICMR के मुताबिक, 12 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 62 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.65% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button