CORONA BREAKING : देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 57 लाख के पार… पिछले 24 घंटे में 86,508 नए मामलो की पुष्टि…1,129 मौते…

नई दिल्ली। विश्व के सभी देशों में कोरोना महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। भारत में पिछले छह दिनों से लगातार नए कोरोना संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं देश में लगातार 22वें दिन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अबतक कोरोना से संक्रमित 91 हजार लोगों की जान जा चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों में 86,508 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1129 लोगों की जान भी चली गई है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 87,374 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 लाख 32 हजार हो गई है। इनमें से 91,149 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 66 हजार हो गई और 46 लाख 74 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

ICMR के मुताबिक, 23 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 74 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख 56 हजार सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 17% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 81% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 12 लाख मामले और 33 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button