coronavirus :रायपुर से 22 मार्च को 6 फ्लाइट्स रद्द रहेंगी, ऑनलाइन देना होगा बिजली बिल

रायपुर. कोरोना वायरस से एहतियात के तौर पर रायपुर से फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है. 22 मार्च को इंडिगो की 6 फ्लाइट्स रद्द रहेंगी. इनमें 6E 245 रायपुर-इंदौर की फ्लाइट, 6E 2409 रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, .6E 473 रायपुर-हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी. इसके साथ ही 6E 2512 रायपुर-दिल्ली की फ्लाइट, 6E 252 रायपुर से कोलकाता की फ्लाइट और 6E 7263 रायपुर से कोलकाता की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है.

मालूम हो कि कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार ने एहतियातन कदम उठाने शुरु कर दिए हैं. ऐसी जानकारी मिल रही है कि एहतियात के तौर पर पूरे रायपुर शहर को लॉक डाउन किया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर फिलहाल अधिकारिक तौर पर कोई एलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जल्द इसकी तैयारी कर सकता है. साथ ही अधिकारिक तौर पर भी ये जानकारी भी दी जा सकती है.

बसें बंद, टिक कैंसिलेशन ज्यादा
कोरोना वायरस का असर हवाई सेवा पर दिख रहा है. जानकारी के मुताबिक, रायपुर में फ्लाइट कैंसिलेशन की दर ज्यादा हो गई है. तो वहीं नई बुकिंग बहुत कम हो गई है. वहीं, एहतियात के तौर पर राज्य सरकार ने बिजली बिल के नगद भुगतान पर रोक दी है. सभी नगद संग्रहण केन्द्र बंद कर दिए गए हैं. कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है. अब केवल ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा.

तो वहीं 70 से ज्यादा इंटर स्टेट बसें बंद कर दी गई है. साथ ही 50 लोकल बसों के पहिए भी थम गए हैं. बस में यात्रियों की संख्या भी काफी कम हो गई है. सिर्फ 25 फीसदी ही बस सड़क पर दिख रही है.

बाजार पर असर

कोरोना के कारण राजधानी रायपुर में लॉक डाउन जैसे हालात हो गए हैं. सुबह से कोई दुकानें नहीं खुली. केवल दुध,सब्जी,दवाई दुकान और पेट्रोल पंप ही खुले हुए हैं. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पंडरी मार्केट को भी पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है. केवल आवश्यक जरूरतों को ही छूट दी गई है.

वहीं कोरोना की दहशत से राजधानी रायपुर में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं. बैगन 50 रुपये किलो, फूल गोभी 80 ,सेमी 80, टमाटर 30, करेला 80 और लौकी 40 रुपये किलो तक पहुंच गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button