क्रिकेटर हार्दिक पंड्या बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो, अभिनेत्री नताशा स्टानकोविच ने दिया बेटे को जन्म

दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के घर बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। हार्दिक पंड्या गुरुवार दोपहर पिता बन गए है। पंड्या की मंगेतर अभिनेत्री नताशा स्टानकोविच ने बेटे को जन्म दिया है। पंड्या ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर बेटे के हाथ की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में पंड्या ने बेटे का हाथ पकड़ा हुआ है।
आपको बता दें हार्दिक ने 1 जनवरी को अभिनेत्री नताशा स्टानकोविच से सगाई कर ली थी और फिर लॉकडाउन के दौरान पंड्या ने फैंस से नताशा के प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी भी शेयर की थी।

बता दें लॉकडाउन के दौरान नताशा और हार्दिक पंड्या की कई रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल हुई थी। जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था। प्रेग्नेंट होने के बाद नताशा ने भी बेबी पंप के साथ फोटो शेयर की थी।
पंड्या को मिल रही हैं बधाइयां पंड्या के पिता बनने की खबर के बाद उन्हें चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं। उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने भी इस मौके पर उन्हें बधाई दी। इसके अलावा केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने भी पंड्या को पिता बनने पर बधाई दी।




