CSK vs MI Dream11 Prediction: IPL 2026 के मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर खेलें दांव, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और टॉप पिक्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सबसे बड़ा मुकाबला 2 मई को Chennai Super Kings और Mumbai Indians (CSK vs MI) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से जीत बेहद अहम है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया था, जबकि मुंबई इंडियंस इस मैच में अपनी फॉर्म सुधारने के इरादे से उतरेगी.

Dream11 Prediction और टॉप फैंटेसी पिक्स

फैंटेसी क्रिकेट खेलने वालों के लिए इस मुकाबले में कुछ खिलाड़ी काफी अहम साबित हो सकते हैं.

संजू सैमसन (CSK): कप्तानी के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प. पिछले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ शतक लगाकर शानदार फॉर्म में हैं.
रयान रिकेल्टन (MI): इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद जबरदस्त लय में हैं और पावरप्ले में तेजी से रन बना सकते हैं.
जसप्रीत बुमराह (MI): डेथ ओवर में उनकी गेंदबाजी बेहद प्रभावी रहती है और विकेट लेने की क्षमता उन्हें खास बनाती है.
अकील हुसैन (CSK): चेपॉक की पिच पर उनकी स्पिन और भी खतरनाक हो जाती है.
अंशुल कंबोज (CSK): पावरप्ले में विकेट लेने की काबिलियत के कारण शानदार विकल्प हैं.

कप्तान और उपकप्तान के विकल्प

संजू सैमसन, रयान रिकेल्टन

पिच रिपोर्ट और मैच कंडीशन

चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम पारंपरिक रूप से स्पिनरों के लिए मददगार रहा है, लेकिन इस सीजन में शुरुआत में बल्लेबाजों को भी अच्छा फायदा मिला है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनर और वैरिएशन वाले तेज गेंदबाज ज्यादा प्रभावी हो जाते हैं. यहां 165-175 का स्कोर अच्छा माना जा सकता है, ऐसे में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और मिडिल ओवर्स में विकेट लेने वाले गेंदबाज फैंटेसी टीम के लिए अहम रहेंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs MI 44th T20 Match Playing Prediction)

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और अश्विनी कुमार.

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button