RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, रियान पराग ने खेले शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, रियान पराग ने खेले शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 43rd Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 43वां मुकाबला आज यानी 1 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में शानदार फॉर्म के साथ उतरी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरी है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 15-15 मैच जीते हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी कड़ा और रोमांचक माना जा रहा है.

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन में बेहद मजबूत नजर आ रही है. टीम के पास वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और डोनोवन फरेरा टीम को मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, नितीश राणा और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Rajasthan Royals Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 114 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तान रियान पराग ने सबसे ज्यादा 90 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रियान पराग ने महज 50 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के लगाए. रियान पराग के अलावा ध्रुव जुरेल ने 42 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मिचेल स्टार्क ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मिचेल स्टार्क के अलावा टी नटराजन, काइल जैमीसन और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 220 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 219/6, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 6 रन, वैभव सूर्यवंशी 4 रन, ध्रुव जुरेल 42 रन, रियान पराग 90 रन, रवींद्र जड़ेजा 20 रन, डोनोवन फरेरा नाबाद 41 रन, शुभम दुबे 6 रन और जोफ्रा आर्चर नाबाद 1 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (मिचेल स्टार्क 3 विकेट, काइल जैमीसन 1 विकेट, अक्षर पटेल 1 विकेट और टी नटराजन 1 विकेट).

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button