लॉकडाउन के चलते गैस सिलेंडरों की मांग 40 फीसद मांग बढ़ गई
रायपुर: लॉकडाउन के चलते बीते दिनों में गैस सिलेंडरों की मांग 40 फीसद मांग बढ़ गई है। गैस सिलेंडर की जल्द सप्लाई के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसी में लगातार फोन भी कर रहे है। रोजाना ही ये मांग बढ़ती जा रही है। एक अनुमान के अनुसार अगर राजधानी रायपुर में रोजाना एक हजार एलपीजी की सप्लाई माना जाए तो इन दिनों रोजाना 14 सौ एलपीजी सिलेंडरों की मांग बनी हुई है। मांग बढ़ने का एक कारण यह भी है कि लोगों में दहशत का माहौल है कि कहीं उनकी यह सेवा भी प्रभावित न हो जाए।ऑनलाइन बुकिंग करने के साथ ही गैस एजेंसियों में भी इन दिनों लोगों की भीड़ जुटने लगी है। रायपुर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के संरक्षक और एचपी गैस एजेंसी के संचालक अब्दुल हमीद हयात ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गैस एजेंसियों में भी अब सुबह नौ से शाम शाम बजे तक काम होगा। होम डिलीवरी भी इसी दौरान किया जाएगा।




