EOW की बड़ी कार्रवाई, माइनिंग और सरकारी सप्लायरों

राजनांदगांव। CG NEWS: जिले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग और सरकारी विभागों में सप्लाई से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। सुबह से ही EOW की अलग-अलग टीमें शहर के कई इलाकों में पहुंचीं।

जानकारी के मुताबिक, गंज चौक स्थित सत्यम विहार कॉलोनी और शहर के कामठी लाइन इलाके में टीम ने पहुंचकर संबंधित लोगों के घरों और ठिकानों पर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि माइनिंग कारोबार और सरकारी सप्लाई से जुड़े मामलों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, EOW की ओर से फिलहाल कार्रवाई के कारणों और बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। EOW की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े पूरे मामले और संभावित अनियमितताओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

 

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button