Happy Birthday Priyanka Chopda : एक्ट्रेस प्रियंका का है आज 37 वां जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। आज का दिन प्रियंका चोपड़ा के लिए बहुत खास होता है क्योंकि 18 जुलाई को उनका जन्म हुआ था। आज वह फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब इंटरनेशनल स्टार का टैग हासिल कर लिया है और अब भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में एक्ट्रेस की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। भले ही प्रियंका चोपड़ा कुछ सालों से ज्यादा बॉलीवुड फिल्में नहीं कर रही हों, लेकिन वो भारतीय और इंटरनेशनल मीडिया में हमेशा छाई रहती हैं।

फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस कई प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ी हुई हैं और उनसे काफी अच्छी अर्निंग भी कर रही हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निज जोनस की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नही हैं। ऐसा माना जाता है कि दोनों के रिश्ते की शुरुआत 2017 के मेट गाला इवेंट से हुई थी, जहां पर दोनों को पहली बार साथ देखा गया था, लेकिन इससे पहले ही निक, प्रियंका को अपना दिल दे बैठे थे। दरअसल, निक ने प्रियंका को पहली बार ‘द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी’ में देखा था और फिदा हो गए थे।

वैसे तो प्रियंका चोपड़ा एरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती थीं, मिस इंडिया बनने के बाद वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में आ गईं। साल 2002 में तमिल मूवी Thamizhan में डेब्यू करने के बाद एक्ट्रेस पहली बार बॉलीवुड फिल्म हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय में नजर आईं। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में के कई हिट फिल्में कीं। फिल्मों के साथ साथ उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया, जिसमें फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी शामिल है। इस शो को होस्ट करने के लिए एक्ट्रेस को करीब .8 करोड़ रुपये हर एपिसोड के दिए गए थे। 2013 में Guess ने एक्ट्रेस को एक साल के कॉन्ट्रेक्ट के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये दिए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस ने भारत में ही नहीं कई इंटरनेशनस प्रोजेक्ट में काम किया है, जो उनकी मोटी इनकम का जरिया है, जिसमें फिल्में और टीवी शो आदि शामिल हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका कई ब्रांड से जुड़ी हुई हैं, जिनसे वो करोड़ो रुपये चार्ज करती हैं, जिनमें नोकिया, पेप्सी, गार्नियर, सनसिल्क, निकॉन आदि शामिल हैं। साथ ही एक्ट्रेस खुद अपना प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबेल पिक्चर्स भी चलाती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने रियल एस्टेट फील्ड में न्यूयॉर्क में इंवेस्ट किया हुआ है। वहीं, एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button