Big breaking: हैदराबाद रेप केस के चारों आरोपी एनकाउंटर में ढेर
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. शुक्रवार सुबह हैदराबाद के एनएच 44 पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपियों को ढेर किया गया. 27 नवंबर को आरोपियों ने महिला डॉक्टर के साथ रेप किया था और बाद में जिंदा जला दिया गया था.
हैदराबाद में जिस हाइवे एनएच 44 पर 27 नवंबर की रात लेडी डॉक्टर का गैंगरेप हुआ, उसी हाइवे पर तेलंगाना पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है. हैदराबाद पुलिस चारों आरोपियों को उस जगह लेकर गई थी जहां लेडी डॉक्टर की जली हुई बॉडी मिली थी. पुलिस आरोपियों को मौके पर इसलिए लेकर गई थी जिससे घटना का रिक्रिएशन किया जा सका. इस एनकाउंटर का पता शुक्रवार सुबह लगा.
पुलिस का दावा है कि सीन रिक्रिएशन के दौरान ही आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और वहां से भागने की कोशिश की. पुलिस और आरोपियों के बीच उसी दौरान मुठभेड़ हुई और हैदराबाद पुलिस के हाथों एनकाउंटर में चारों आरोपी ढेर हो गए. ये एनकाउंटर हैदराबाद के एनएच 44 पर हुआ है. ये एनकाउंटर शुक्रवार सुबह 3 से 6 बीच तेलंगाना के चत्तनपल्ली पुल, शादनगर में हुआ.



