छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य
शराब पीकर दफ्तर पहुंचे आईएएस अधिकारी को हटाया गया, मंत्रालय में अटैच
रायपुर. राज्य शासन ने प्रशासनिक बदलाव करते हुए अनुराग पांडेय को लोक आयोग रायपुर के सचिव का अतिरिक्त भार सौंपा है. साथ ही IAS सुधाकर खलखो को लोक आयोग से हटाकर संयुक्त सचिव मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया है. बता दें कि लोक आयोग के अध्यक्ष जस्टिस टीपी शर्मा ने सुधाकर खलखो द्वारा दफ्तर में शराब पीकर आने की शिकायत सीएम से की थी. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.





