#Social

ICAI भीलवाड़ा शाखा द्वारा आयोजित 5 दिवसीय सीए क्रिकेट लीग 2025 का शुभारंभ


Bhilwara भीलवाड़ा। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भीलवाड़ा शाखा द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित सीए क्रिकेट लीग 2025 का शुभारंभ आज बड़े उत्साह और जोश के साथ चित्तोड़ रोड स्थित सुखाडिया स्टेडियम पर किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर सीए नामित मेहता ने विजेता और उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण किया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र गोखरू, इनकम टैक्स ऑफिसर वैभव अग्रवाल, और आईसीएआई के रीजनल काउंसिल सदस्य सीए निर्भीक गांधी उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष सीए सोनेश काबरा ने स्वागत भाषण देते हुए टूर्नामेंट के महत्व और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने पर प्रकाश डाला। 120 सीए सदस्य इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ने कहा कि इस तरह के आयोजन पेशेवरों को न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से भी फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक सीए नरेश जागेटिया और सीए दिनेश आगाल ने बताया कि टूर्नामेंट के प्रथम दिवस पर चार मैच खेले गए। कार्यक्रम में सीए नवीन वागरेचा, अशोक जैथलिया, नवनीत तोतला, अक्षय सोडानी, मोहित लड्ढा, दिनेश सुथार, हरीश सुवालका, सुनील सोमानी, हार्दिक आगाल, संतोष परवाल, रमेश चंद्र व्यास, अर्चित तोतला, शिव कचोलिया, सहित लगभग 150 चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्य उपस्थित रहे। यह टूर्नामेंट चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच सामूहिकता, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को प्रोत्साहन देने का एक अद्भुत प्रयास है। एवं इसका लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है |
पहला मैच: टीम भूमि स्ट्राइकर्स बनाम टीम सहदेव क्रशर्स
टीम भूमि स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। टीम सहदेव क्रशर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 79 रन बनाए। टीम भूमि स्ट्राइकर्स ने 9.4 ओवर में 81 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर: सीए रोहित पोरवाल बेस्ट बल्लेबाज: सीए शुभम माहेश्वरी रहे |
दूसरा मैच: टीम श्री राम क्लब बनाम टीम चेयरमैन चैम्पियन
टीम श्री राम क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 12 ओवर में 79 रन बनाए। चेयरमैन चैम्पियन टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 66 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच: सीए अंकित अग्रवाल, बेस्ट बल्लेबाज: सीए अक्षत कचोलिया एवं बेस्ट बॉलर: सीए क्रांति चौधरी रहे |
तीसरा मैच: टीम जैनम फेब बनाम टीम पिच पैंथर
टीम पिच पैंथर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का निर्णय लिया। टीम जैनम फेब ने 12 ओवर में 103 रन बनाए। पिच पैंथर 96 रन ही बना सकी और जैनम फेब ने 6 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच: सीए प्रद्युमन न्याती, बेस्ट बल्लेबाज: सीए पंकज भूरा, बेस्ट बॉलर: सीए शुभम मूंदड़ा रहे |
चौथा मैच: टीम संगम प्लाईवुड बनाम टीम राम सेना के बीच खेला गया
टीम राम सेना ने टॉस जीतकर पहले फीलिडिंग करी | एवं टीम संगम प्लाईवुड ने 12 ओवर में 6 विकेट खो कर 83 रन का लक्ष्य खड़ा किया जिसे चेज करते हुए टीम राम सेना ने 12 ओवर में 4 विकेट खो कर 70 रन हि बनाये | तथा टीम संगम प्लाईवुड ने 12 रन से जीत हासिल करी | मैन ऑफ द मैच: सीए शुभम चेचाणी, बेस्ट बल्लेबाज एवं बेस्ट बॉलर सीए अक्षत पोखरना रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button