IPL: KXIP Vs MI : पंजाब का मुकाबला मुंबई इंडयंस से

IPL 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन का 13वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच आज अबु धाबी में खेला जाएगा। इस सीजन में अब तक हुए 12 मैचों में ही दो सुपर ओवर खेले गए। पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने पंजाब को हराया। वहीं, दूसरे सुपर ओवर में मुंबई को बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा। सीजन में अब तक दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच खेले हैं। इनमें दोनों को 1-1 मैच में ही जीत नसीब हुई।
पंजाब की टीम में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
मुंबई में ईशान किशन और पोलार्ड से उम्मीदपिछले मैच के हीरो मुंबई को ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड पर एक बार फिर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। रोहित के अलावा क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव भी बल्लेबाजी में की-प्लेयर होंगे। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज बॉलरों से काफी उम्मीदें होंगी।



