प्यार का खौफनाक अंत, प्रेमिका के पति को ब्लास्ट कर उड़ा दिया, कवर्धा होम थियेटर ब्लास्ट का खुलासा

कवर्धा. एक युवती के प्यार में पागल शादीशुदा युवक ने दो परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी. एक तो खुद की और दूसरा अपनी ही प्रेमिका का सुहाग खत्म करके उसकी जिंदगी नरक बना दी. इसके लिए उसने विभत्य षडयंत्र रखा और दो व्यक्तियों की जान ले ली. होम थियेटर फटने से दूल्हे सहित हुई दो की मौत मामले में यह खुलासा हुआ है. चार घायल हैं. लेकिन पुलिस ने अंततः हत्यारे को खोज निकाला.
कवर्धा जिले के एसएसपी, आइपीएस डॉ. लाल उम्मेद ंिसंह और उनकी टीम ने बेहद कठिन हत्याकाण्ड को 24 घण्टे में भी कम समय में सुलझा लिया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी को पकड़ना चुनौती हो गई थी क्योंकि यह अपनी तरह का पहला मामला था. इसलिए हमने जांच की दिशा तीन एंगल में रखी. श्री सिंह के मुताबिक हमें पहले शक था कि नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण कहीं नक्सलियों ने डर फैलाने के लिए तो यह षडयंत्र नही रचा लेकिन इसका कोई क्लू नही मिला. फिर हमने लड़की के घर में विवाह कार्यक्रम को खंगाला. इसके लिए हमने फोटो वीडियो चेक किए मगर यह आरोपी दूल्हन की शादी में नही दिखा. साथ ही जो गिफट भेंट देने के लिए मेहनमान आए थे, उसमें भी आरोपी नजर नही आया.
ऐसे पहुंची पुलिस हत्यारे तक
पुलिस की जांच में बड़ा सवाल यह था कि होम थियेटर दहेज के सामान में किसने रखा. आरोपी को कैसे पकड़ा जाए. इसके लिए पुलिस ने फटे हुए होम थियेटर को खंगाला तो उसमें खरीदी गई दुकान का नाम निकला. पुलिस उस दुकान पहुंची और वही ंसे पता चल गया कि होम थियेटर किसने खरीदा था. उसके बाद आरोपी को गिरफतार कर लिया गया जिसने पूरा राज उगल दिया.
त्रिकोणीय प्रेम संबंध की कहानी उजागर हुई
दरअसल आरोपी सरजू मरकाम 33 वर्ष शादीशुदा है लेकिन वह दूल्हन को भी प्यार करता था. दुल्हन ने स्वीकारा कि उसके संबंध इस युवक के साथ थे. युवक शादी करना चाहता था लेकिन युवती ने इंकार कर दिया. उसके बाद युवती की शादी जब तय हो गई तो उसने पूर्व प्रेमी से संबंध तोड़ लिया. जिसके बाद प्रेमी सरजू मरकाम ने धमकी दी थी कि अगर तू मेरी नही हुई तो किसी दूसरे की भी नही होने दूंगा.
मुख्य षडयंत्रकारी आरोपी सरजू मरकाम 33 वर्ष टेक्निकल एक्सपर्ट है. विस्फोट से ब्लास्टिंग करने में उसे महारत हासिल है इसीलिए उसने हत्या का यह तरीका ढूंढा. उसे लगा कि ऐसा करके वह भी बच जाएगा और दूल्हा भी खत्म हो जाएगा. उससे कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने सारा षडयंत्र उगल दिया. उसने बताया कि शादी के बाद दूसरे दिन जब विदाई कार्यक्रम चल रहा था तो उसने चुपके से होम थियेटर लाकर दहेज के सामान के साथ रख दिया जिसमें बारूद भरा था. कुछ ही घण्टे के बाद दहेज का सामान सुसराल पहुंचा और दुल्हन ने होम थियेटर जैसे ही बजाया, वह फट गया जिसमें दूल्हे सहित उसके भाई की मोत हो गर्इ्र जबकि चार घायल हैं.



