#Social
Lucknow: देर रात घर में घुसकर युवक की हत्या, सामने आई ये वजह

Lucknow लखनऊ: अलीगंज के त्रिवेणीनगर स्थित शिवलोक कॉलोनी निवासी बाबूलाल (26) की बुधवार रात साढ़े 11 बजे घर के अंदर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोप इंदिरानगर निवासी उनके भांजे अनुज शुक्ला पर है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एसीपी अलीगंज धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि बाबूलाल मूल रूप से सीतापुर के अटरिया के रहने वाले थे। वह परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। बुधवार रात उनकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में गए थे। वह घर पर अकेले थे। आरोप है कि इसी बीच इंदिरानगर निवासी उनका भांजे अनुज उनके घर पहुंचा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।



