Breaking News – IED ब्लास्ट में घायल कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट शहीद, रायपुर में चल रहा था ईलाज
आईईडी ब्लास्ट में घायल कोबरा बटालियान के एक और जवान की सांस आज उपचार के दौरान थम गई। शहीद विकास कुमार कोबरा 208 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट थे। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कोबरा बटालियन के जवान किस्टाराम इलाके में सर्चिंग पर निकले थे, इसी दौरान कोबरा 208 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गए।
Read More news – हैरानी है – बाराती बैंड बाजे के साथ बारात लेकर पूरी रात दुल्हन का घर खोजते रहे, न दुल्हन मिली न उसका घर
घायल जवान को रेस्क्यू कर कैंप लाया गया, जिसके बाद तुरंत रायपुर रेफर किया गया था। वहीं आज सुबह उपचार के दौरान घायल जवान शहीद हो गया। बता दें कि कि बीते 15 दिनों में नक्सली ब्लास्ट में कोबरा के दो अधिकारी शहीद हो गए।



