प्रदेश में कहीं भाजपा, कहीं कांग्रेस तो कहीं कांटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ के निकायों में हर मिनट मुकाबला रोमांचक होता दिख रहा है। तीन नगर निगम तो ऐसे हैं, जहां मुकाबला बिल्कुल 50-50 का है। रायपुर नगर निगम में 70 सीटों पर जो रूझान आये हैं, उसमें 32 सीटों पर भाजपा आगे है, जबकि कांग्रेस 29 सीट पर आगे हैं। 8 सीटों पर अन्य और सिर्फ एक सीट पर जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
कोरबा में नगर निगमों में इस तरह का रूझान देखने को मिल रहा है। कांग्रेस कोरबा नगर निगमों में 23 और बीजेपी 24 सीटों पर आगे चल रहा है।
जगदलपुर नगर निगम का भी हाल ऐसा ही है। रायपुर की तरह की 23-23 सीटों पर जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी आगे हैं।
चिरमिरी में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। चिरमिरी में 18 कांग्रेस और 13 बीजेपी के खाते में जाती दिख रही है, रायगढ़ में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। 19 कांग्रेस के पास और 19 सीट बीजेपी की तरफ जाती दिख रही है।
अंबिकापुर से प्रबोध मिंज जीते और अजय तिर्की चुनाव जीत चुके हैं।
इस निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र पाटन में तो कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है, लेकिन कई दिग्गजों का गढ़ बुरी तरह से धाराशायी हो गया। कुरूद में अजय चंद्राकर अपना गढ़ नहीं बचा पाये, तो वहीं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का क्षेत्र भी कांग्रेस के हाथों से निकल गया। पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी के गढ़ में कांग्रेस ने सेंध लगा दी है।
पाटन नगर पंचायत की 15 वार्डों में से 12 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए है वार्ड क्रमांक दो से निर्दलीय भाजपा बागी प्रत्याशी मोहन देवांगन वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा प्रत्याशी योगेश वाले एवं वार्ड क्रमांक चार से भाजपा प्रत्याशी चंद्रकला यादव विजयी हुई हैं बाकी से सभी वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुई है
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के गढ़ में भाजपा की करारी हार हुई है। कुरूद नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को 15 सीट में से सिर्फ 1 सीट मिली। जबकि 12 पार्षद की सीटें कांग्रेस की झोली में गई। तो वहीं 2 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गई। परिणाम के बाद भाजपा खेमे में मायूसी छायी हुई है।
बेमेतरा के साजा विधानसभा क्षेत्र के देवकर नगर पंचायत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है. 15 वार्डों के नगर पंचायत में 8 सीटों पर भाजपा, 6 पर कांग्रेस और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है. आपको बता दें यह विधानसभा सीट मंत्री रविन्द्र चौबे की है.
कृष्णमूर्ति बांधी के मल्हार नगर पंचायत से भी बीजेपी के लिए बुरी खबर आयी है। यहां 9 सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाकर बहुमत हासिल कर लिया है, तो वहीं बीजेपी के खाते सिर्फ 6 सीटें आयी है।