2 लाख का इनामी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई वारदातों में था शामिल
दंतेवाड़ा। पुलिस ने आज दंतेवाड़ा के नीलवाया गोरेपारा में 2 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक ये नक्सली आधा दर्जन वारदातों में शामिल रहा है। इसके ऊपर 5 पुलिसकर्मियों समेत पत्रकार व आम नागरिक की हत्या का आरोप भी है।
गिरफ्तार नक्सली का नाम केशा कोहराम बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक नीलावाया गोरेपारा के जंगलो में पुलिस दल को गश्त के दौरान इस नक्सली के होने की खबर मिली। घेरेबंदी की गई तो नक्सली पुलिस के शिकंजे में आ गया। केशा कोहराम दरभा डिविजिन एक्शन टीम का सदस्य बताया जा रहा है। हत्या,लूट,आगजनी, पुलिस पार्टी पर हमले जैसे 9 बड़े अपराधों में लम्बे समय से तलाश कर रही थी पुलिस केशा को। अरनपुर थानाक्षेत्र के पोटाली कैम्प में तैनात जवानों को ये सफलता मिली है।


