दीपावली पर्व में मिट्टी के दीये बेचने वालों से कोई शुल्क न वसूला जाए- कलेक्टर

बेमेतरा। दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी से दीये बनाये जाते है तथा इस पर्व पर बाजारों में विक्रय हेतु लाया जाता है। दीये बेचने हेतु आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जावे।

नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे पसरा शुल्क के नाम पर किसी भी प्रकार की कर (टैक्स) की वसूली न की जावें। साथ ही मिट्टी के दिए के उपयोग को प्रोत्साहित भी किया जावें।

कलेक्टर बेमेतरा  शिव अनंत तायल ने इस आशय के निर्देश देते हुए नगरीय निकाय- बेमेतरा, नवागढ़, साजा, बेरला, परपोड़ी, देवकर, थानखम्हरिया, मारो के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी को इसका विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए है। इस संबंध में यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button