आयकर strike; भूपेश मंत्रिमंडल ने की राज्यपाल से शिकायत, बदले की भावना से काम कर रही केंद्र सरकार

 

छत्तीसगढ़ में दो दिनों से शुरु हुई आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों के घर छापे की कार्रवाई को सरकार ने दुर्भावनापूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार के सभी मंत्री देर शाम राजभवन पंहुचे और वहां अपनी बात रखी।

आयकर विभाग ने गुरुवार को रायपुर के मेयर एजाज ढेबर,पूर्व सीएस विवेक ढांड, आईएएस अनिल टुटेजा सहित अन्य के ठिकानों पर कार्रवाई प्रारंभ की है। इसी क्रम में अऩ्य अधिकारियों के घर भी छापे मारे गए हैं। ये कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही जब मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े कुछ अधिकारियों के ठिकानों पर आज छापेमार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button