सुलग रही दिल्ली, अब तक 24 मौतें, दर्जनभर स्थानों में कर्फ्यू
नागरिकता कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में फैली हिंसा में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौजपुर, बाबरपुर, ब्रह्मपुरी, खजूरी खास, गोकुलपुर में फ़ोर्स तैनात की गई है। आपको बता दें कि कई इलाकों में फैली हिंसा में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
इधर NSA अजीत डोभाल ने कल तनावग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेकर लोगों से बात कर शांति बहाली के प्रयास किया वही गृहमंत्री अमित शाह ने उच्चस्तरीय बैठक भी ली लेकिन हालात अभी भी काबू में नही है।



