आदिवासी मांदर की थाप पर जमकर थिरके राहुल और भूपेश


राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ मौंके पर पहुंचे सांसद श्री राहुल गांधी का आदिवासियों ने परंपरागत वाद्य यंत्रों और नृत्य से स्वागत किया। शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य दल के द्वारा जब मुख्य मंच पर प्रस्तुति दी जा रही थी तब श्री राहुल गांधी भी खुद को रोक नहीं पाए और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ मुख्य मंच पर पहंुचे। वे एक कलाकार का मांदर लेकर खुद बजाने लगे और बाकी कलाकारों के साथ लय मिलाकर जमकर थिरके। उनके साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और अन्य अतिथियों ने भी नृत्य कर नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया।
आदिवासी लोक नृत्य दलों ने निकाली शोभायात्रा
महोत्सव में देश-विदेश से आए नृत्य दलों ने शोभायात्रा भी निकाली। लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और अन्य अतिथियों ने मांदर की थाप पर लोक नृत्य दलों का साथ दिया।
मुख्य अतिथि ने छत्तीसगढ़ शासन के केलेण्डर का किया विमोचन
मुख्य अतिथि श्री राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के मुख्य मंच से छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2020 के नये केलेण्डर का विमोचन किया। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित इस केलेण्डर में छत्तीसगढ़ के राज्य गीत की विभिन्न पंक्तियों को समाहित किया गया है।
इस मौके पर भारत में यूनाइटेड नेशन की मिशन चीफ सुश्री रेनटा लोक डेसालियन, पूर्व लोक सभा अध्यक्ष सुश्री मीरा कुमार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री भक्त चरण दास, राज्य सभा सांसद श्री बी.के. हरिप्रसाद, श्री पी.एल.पूनिया, श्री चंदन यादव, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत, उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी सहित मंत्रीमंडल के सभी सदस्य, अनेक विधायक, सांसद और विभिन्न देशों और राज्यों से आए लोक कलाकार और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button