Raipur Breking : खुद को EOW का अधिकारी बताकर जेल भेजने का डर दिखा कर वन विभाग के अधिकारी से वसूले 10 लाख रुपये

रायपुर। राजधानी रायपुर में खुद को EOW अधिकारी बताकर जेल भेजने का डर दिखा 10 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दल्ली राजहरा परिक्षेत्र में वन मंडल परिक्षेत्र के पद पर कार्यरत राजेश कुमार नांदुरकर ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है.

आरोप है कि विनोद वर्मा व उसके एक साथी ने राजेश को फोन कर खुद को EOW अधिकारी बताकर उनके खिलाफ शिकायत होने की बात कही और फिर मामला सुलझाने व जेल नहीं भेजने के एवज में 10 लाख रुपए की मांग की.

पीड़ित राजेश ने पुलिस को बताया कि उसने 5-6 किस्तों में कुल 10 लाख रुपए आरोपी विनोद वर्मा व उसके साथी को दिए हैं. पुलिस ने विनोद व उसके साथी के खिलाफ अवैध वसूली की धारा में अपराध दर्ज कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button