राजधनी बना HOT SPOT, एक ही दिन में बने कोरोना नए रिकार्ड , 2 संक्रमितों की हुई मौत
रायपुर । प्रदेश में रविवार को 150 मरीज मिले। चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से 96 केस अकेले राजधानी रायपुर से ही हैं। वहीं 17 जांजगीर-चांपा से, 9 कांकेर से, 5 सरगुजा से, 3-3 बालोद- बिलासपुर- कोरिया- बस्तर और नारायणपुर से और 1-1 संक्रमित दुर्ग-गरियाबंद-कबीरधाम-बलौदा बाजार- रायगढ़- बलरामपुर से मिले हैं। रायपुर जिला पूरी तरह से कोरोना का हॉट स्पॉट बन चुका है।
83 हुए डिस्चार्ज
रविवार को 150 मरीज मिलने के साथ-साथ 83 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर लौट गए हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 4081 हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 909 है। जबकि अब तक 3153 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
2 लोगों की मौत
रविवार को रायपुर और दुर्ग के कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। बीते तीन से चार दिनों में 5 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक 19 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है।




