एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 लोगों की मौत, बिखरी पड़ी थी डेडबाडी,पहचान मुश्किल

Shahdara AC Blast: नई दिल्ली। Shahdara Fire Incident: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में रविवार को घर में एयर कंडीशनर (एसी) फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
Shahdara AC Blast: मिली जानकारी के अनुसार, आग एक चार मंजिला इमारत में लगी, जिसने पहली मंजिल को छोड़कर बाकी सभी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत फैल गई।
Shahdara AC Blast: घटना की सूचना सुबह करीब 4 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

Shahdara AC Blast: शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा, अब तक 3-4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। तलाशी अभियान अभी भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।
Shahdara AC Blast: शवों की पहचान मुश्किल
स्थानीय नगर पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो दूसरी मंजिल पर 6 शव और सबसे ऊपरी मंजिल की सीढ़ियों पर 3 शव मिले। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शव बुरी तरह झुलस गए हैं और उनकी पहचान करना भी बेहद मुश्किल हो रहा है। प्रारंभिक अनुमान है कि शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच करानी पड़ सकती है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों सामने नहीं आ पाया है।
Source link



