भूपेश सरकार बदले की भावना से कर रही है काम-कैलाश विजयवर्गीय
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर योजनाओं को लागू करने और उनके क्रियान्वयन में असफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ये भूपेश सरकार का हनीमून पीरियड चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अभी ये मुख्यमंत्री का हनीमून पीरियेड है, हालांकि वर्षभर हो गए. उनसे अपेक्षाएं थी कि कुछ परिणाम देंगे पर अभी तक के कार्यकाल के अनुसार बहुत ही असफल सरकार रही है. बदले की भावना से काम कर रही है जनसमस्याओं के प्रति गैर जवाबदार सरकार है.




