छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

CG में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सेक्स रैकेट  का भंडाफोड़ हुआ है. शहर के घंटाघर से लगे हुए एमपी नगर कॉलोनी के 3 मंजिले मकान में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने 9 युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है. पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के अचानक कॉलोनी में छापा मारने के बाद इलाके में हड़कप मच गया है. सभी युवक- युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है.

शहर के शहर घंटाघर के मध्य एमपी नगर कॉलोनी के 3 मंजिले मकान पुलिस ने रेड मार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से  गोरख धंधा चल रहा था, जिससे कॉलोनीवासी परेशान थे. कॉलोनीवासी की शिकायत पर पुलिस की टीम ने घर में छापेमारी की. जहां एक नाबालिग समेत 7 लड़कियां पकड़ाई है और दो ग्राहक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी सभी से पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button