SpiceJet Emergency Landing: लेह जा रहा स्पाइसजेट विमान के इंजन में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित

SpiceJet Emergency Landing: लेह जा रहा स्पाइसजेट विमान के इंजन में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित

 SpiceJet Emergency Landing: राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर मंगलवार, 24 फरवरी 2026 की सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया. दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट (SG-121) में उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इंजन में तकनीकी खराबी आ गई. पायलट ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत एटीसी (ATC) से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित वापस लैंड कराया. विमान में चालक दल सहित लगभग 150 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं.

टेकऑफ के तुरंत बाद आई तकनीकी खराबी

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान ने सुबह करीब 6:08 बजे दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के इंजन नंबर 2 में खराबी (Engine Failure) की शिकायत मिली. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, हवा में विमान से चिंगारियां भी देखी गईं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुबह लगभग 6:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई. यह भी पढ़े: Palghar Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी के बाद पालघर के स्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; VIDEO

सुरक्षित लैंडिंग और यात्रियों का रेस्क्यू

आपातकाल की घोषणा होते ही एयरपोर्ट पर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस तैनात कर दी गईं. पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सुबह 6:49 बजे विमान को रनवे पर सुरक्षित उतारा.

  • सुरक्षित निकासी: विमान की लैंडिंग के बाद सभी 150 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

  • एयरलाइन का बयान: स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को वापस लाया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉकपिट में कोई आग लगने की चेतावनी (Fire Warning) नहीं मिली थी.

लगातार दूसरे दिन विमानन सुरक्षा पर सवाल

यह घटना झारखंड के चतरा में एक एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के ठीक एक दिन बाद हुई है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी. स्पाइसजेट की इस घटना ने एक बार फिर घरेलू उड़ानों की सुरक्षा और विमानों के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

स्पाइसजेट ने बताया है कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है ताकि उन्हें उनके गंतव्य (लेह) तक पहुंचाया जा सके. फिलहाल विमान को जांच के लिए हैंगर में भेज दिया गया है, जहां इंजीनियरों की टीम इंजन में आई खराबी के कारणों का पता लगाएगी.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button