आज मुंबई में ही किया जाएगा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, करीबी लोग के पहुंचने का सिलसिला शुरू

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने कल मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी मिली है कि सुशांत का परिवार और उनके कुछ करीबी लोग पटना से मुंबई पहुंच चुके हैं। इससे पहले खबर थी कि उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा। सुशांत के परिवार ने कहा है कि सुशांत के फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने मुंबई में ही अंतिम संस्कार करने का आग्रह किया है।

बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे सुशांत

सुशांत ने सुइसाइड क्‍यों किया है, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हालांकि पुलिस को सुशांत के दोस्तों ने बताया है कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे और दवाइयां टाइम से नहीं ले रहे थे। पुलिस को सुशांत के घर से डिप्रेशन के इलाज की फाइल मिली है। पुलिस ने यह पता करने के लिए कि क्या सुशांत सिंह राजपूत आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे, उनकी बैंक अकाउंट डीटेल मंगाई है।

Related Articles

Back to top button