महासमुंद में दो मासूम बच्चों की कुएं में डूबने से हुई मौत…, मौके पर पहुंची पुलिस

महासमुंद। महासमुंद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाड़ी में खेल रहे मासूम बच्चों की कुएं डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश कुएं से बरामद की है। मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना जिले के कोमाखान थाने के कारागुला का है।
जानकारी के मुताबिक बच्चे घर की बाड़ी में खेल रहे थे। तभी दोनों खेलते खेलते कुएं में जा गिरे। वहीं, घर के परिजनों ने जब बच्चों को तलाशी की तो दोनों बाड़ी में नहीं मिले। इसके बाद कुएं में झांक कर देखा तो दोनों की लाश पानी में तैर रही थी।