#Social

UP News: झांकी में दिखा विकास और विरासत का संगम


UP News: गणतंत्र दिवस परेड में रविवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का जश्न मनाया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश की झांकी में ‘समुद्र मंथन’, ‘अमृत कलश’ और संगम तट पर डुबकी लगाते साधु-संतों को दिखाया गया। उत्तर प्रदेश की झांकी में ‘विकास’ और ‘विरासत’ के अद्भुत ‘संगम’ को भी प्रदर्शित किया गया। आपको बता दें कि धरती पर मानवता के सबसे बड़े समागमों में से एक प्रयागराज महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी को समाप्त होगा। झांकी के अग्र भाग में आगे की ओर झुके हुए ‘अमृत कलश’ की प्रतिकृति प्रदर्शित की गई, जो पवित्र ‘अमृतधारा’ के प्रवाह का प्रतीक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button