VIDEO: बाइक पर भिंडरावाले का झंडा लगाने पर बवाल, लोगों ने बीच सड़क पर फाड़ी तस्वीर; हिमाचल प्रदेश के मनाली की घटना

VIDEO: बाइक पर भिंडरावाले का झंडा लगाने पर बवाल, लोगों ने बीच सड़क पर फाड़ी तस्वीर; हिमाचल प्रदेश के मनाली की घटना

Photo- @Katwal_Vinod/X

Manali Shocker: हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक युवक द्वारा अपनी बाइक पर खालिस्तानी झंडा लगाने के बाद बवाल मच गया. दरअसल, झंडे पर जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीर थी, जिसे देखकर स्थानीय लोग भड़क गए. गुस्साए लोगों ने तुरंत झंडा हटा दिया और युवक को फटकार लगाई. यह घटना शनिवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के झंडे लगाना देश विरोधी कृत्य है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की.

ये भी पढें: Pilibhit: साजिश या संयोग? खालिस्तानी आतंकियों के शव ले जा रही एंबुलेंस का एक्सीडेंट, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर (Watch Video)

बाइक पर भिंडरावाले का झंडा लगाने पर बवाल

बाहरी पर्यटकों पर उठे सवाल

मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर हर साल लाखों लोग आते हैं, लेकिन इस घटना के बाद स्थानीय लोग काफी नाराज दिखे. उनका कहना है कि बाहरी पर्यटक हिमाचल में आकर ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जिससे शांति भंग हो रही है. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं.

प्रशासन की प्रतिक्रिया

फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मामले का संज्ञान ले लिया है. जांच की जा रही है कि यह युवक कौन था और उसने झंडा क्यों फहराया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर इसमें कोई देश विरोधी मंशा पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button