मौसम : प्रदेश में अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी

रायपुर । मौसम विभाग ने प्रदेश में आज और कल भारी बारिश की संभावना जताई है। दो दिनों के लिए प्रदेश में यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विशेषज्ञों ने बताया कि प्रदेश में हवा की दिशा अभी दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी है, यानी समुद्र से नमी लेकर आ रही है।
जानकारी के अनुसार एक मानसून द्रोणिका गंगानगर, दिल्ली, हरदोई और गोरखपुर होते हुए पूर्वी हिमालय की तराई तक है। दूसरी द्रोणिका उत्तर कर्नाटक से अंदरूनी तमिलनाडु तक, दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है।




