रायपुर: लॉक डाउन में इस बार पुलिस हुई सख्त,बेवजह सड़क पर घूमने वालो पर होगी सीधे एफआईआर

रायपुर। राजधानी रायपुर और बिरगांव में आज से सात दिनों का लॉक डाउन लागू हो गया है। सुबह से ही सड़कों पर पुलिस की मुस्तैदी है। बता दें कि इस बार लॉक डाउन के नियम बेहद सख्त है। बेवजह सड़कों पर दिखने वाले लोगों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज किए जाएंगे। सुबह से ही पुलिस ने बेवजह सड़कों पर निकले लोगों को रोक-रोक कर समझाईश दी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कलेक्टर एस. भारतीदासन ने रायपुर नगर निगम तथा रायपुर जिले में बिरगांव नगर निगम के तहत आने वाले पूरे इलाके में लॉक डाउन घोषित किया था।

रायपुर में लॉक डाउन के दौरान कंटनेमेंट जोन में ज्यादा फोकस है। लेकिन लॉक डाउन में सड़कों पर बेवजह घूमना लोगों को भारी पड़ सकता है। इसलिए पुलिस की ओर से चेतावनी दी जा रही है कि बेवजह सड़कों पर न निकले। इतना ही नहीं कौन सी दुकाने खुलेंगी और कौन सी नहीं इसकी भी एक तस्वीर बनाकर पुलिस ने रिलीज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button