#Social

कब्रिस्तान में रेप, झाड़-फूंक के बहाने बनाया हवस का शिकार


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में झाड़-फूंक के बहाने एक 12 वर्षीय लड़की को कब्रिस्तान में ले जाकर दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। यह शर्मनाक घटना कंझावला थाना क्षेत्र की जेजे कॉलोनी सावदा की है। 52 वर्षीय आरोपी लड़की के बीमार पिता के इलाज के बहाने उसे धोखे से अपने साथ कब्रिस्तान में ले गया था। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कंझावला थाने में मंगलवार को करीब 12 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। स्थानीय पुलिस तुरंत सावदा जेजे कॉलोनी पहुंची, जहां पीड़ित लड़की और उसके परिवार से बातकर घटना के बारे में जानकारी हासिल कर उसके बयान दर्ज किए।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को अपने दिए अपने बयान में बताया कि उसके पिता किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं। वह किसी झाड़-फूंक करने वाले से उनका इलाज करा रहे थे। वह शख्स इलाज के लिए झाड़-फूंक करने के बहाने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कब्रिस्तान में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता के बयान पर पुलिस ने थाना कंझावला में एफआईआर संख्या 377/24 यू/एस 65(2) बीएनएस और 06 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने लड़की का एसजीएम अस्पताल में मेडिकल भी कराया।
पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद शरीफ (52 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button