किरनापार यादव ठेठवार समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

रायपुर। किरनापार यादव ठेठवार समाज ने आज बोहरही धाम पथरी में अपने वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि यह आयोजन भक्तिमय माहौल में भगवान श्री राधा कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांताध्यक्ष राजिम महासभा, श्री गुलेंद्र यदु जी ने शिरकत की। उन्होंने किरनापार द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन और जन्माष्टमी जैसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने किरनापार के पदाधिकारियों की कर्मठता और उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए राज महासभा में उनके सक्रिय योगदान को भी रेखांकित किया। युवा प्रकोष्ठ महासभा राजिम के प्रांताध्यक्ष, परमानंद यदु ने सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज के संगठित होने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज समाज एकजुट हो रहा है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक परिणाम अवश्य दिखाई देगा।

महासभा राजिम के प्रांतीय महासचिव, नरोत्तम यदु ने समाज की संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए। महिला प्रकोष्ठ महासभा राजिम की प्रांताध्यक्ष, श्रीमती ललिता यदु जी ने अधिवेशन में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारी बहनें हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

रायपुर राज के अध्यक्ष, संतोष यदु ने किरनापार की संगठनात्मक एकता की सराहना करते हुए कहा कि किरनापार आज छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पार है और यह पार राज महासभा में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

किरनापार पार के अध्यक्ष कुलेश्वर यदु ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से चंदन, गुलाल, बेच और गमछा भेंटकर स्वागत किया। अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन के पश्चात उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन के अंत में किरनापार पार के अध्यक्ष कुलेश्वर यदु ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

यह वार्षिक अधिवेशन किरनापार यादव ठेठवार समाज की एकता, शक्ति और सामाजिक समरसता की जीवंत मिसाल रहा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button