चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नीट यूजी

रायपुर। CG NEWS: मॉप राउंड के पश्चात  एन आर आई कोटा की केवल 107  सीटें भरी गई ।   एन आर आई कोटे की रिक्त  26  सीटों का परिवर्तन स्ट्रे राउंड के सीट मैट्रिक्स  बनाने के समय ही प्रवेश नियमों के अनुसार ( प्रवेश  की अंतिम तिथि से दस दिन पूर्व) ओपन सीटों ( मैनेजमेंट)  में किया गया अतः इन सीटों पर मैनेजमेंट कोटा के छात्रों को स्ट्रे  राउंड में आवंटन दिया गया । जिससे मैनेजमेंट कोटा के छात्रों को 26 सीटों का लाभ हुआ ।

– Advertisement –

Ad image

तत्परता से काउंसलिंग द्वारा छात्रों को लाभ

– Advertisement –

Ad image

हाल ही में  राज्य के नियमों एवं MCC द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार स्ट्रे राउंड का आवंटन दिनांक 14 नवम्बर को जारी किया गया। दिनांक  15 नवम्बर  को जैसे ही MCC ने ऑल इंडिया  से आवंटित छात्रों को स्टेट की लिस्ट में से हटाने का नोटिस जारी किया,तुरंत ही इसके परिपालन में आवंटन निरस्त करते हुए  नई सूची शीघ्र जारी करने की  सूचना प्रकाशित की गई एवं कुछ ही घंटों के पश्चात रात दस बजे  नई मेरिट सूची एवं आवंटन सूची जारी की गई जिससे कि ऑल  इंडिया एवं एवं राज्य के आवंटन में ओवरलैप न हो एवं राज्य की सीटों का नुकसान न हो।

इस प्रक्रिया से अधिक  छात्रों को आवंटन दिया जा सका एवम् पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नए प्रवेश नियम 2025 के सभी नियमों एवं MCC  द्वारा दिए गए निर्देशों एवं समय सारणी का पूर्णतः पालन करते हुए पारदर्शिता के साथ काउंसलिंग संपन्न की  जा रही है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को नए नियमों का लाभ हो रहा है ।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button