दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, शिक्षक की मौत

धमतरी। CG NEWS : जिले की सड़क एक बार फिर से खून से लाल हो गई है। यहाँ दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो महिला और एक पुरुष सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

– Advertisement –

Ad image

यह हादसा गगरा पुल के पास उस समय हुआ जब मृतक शिक्षक संबलपुर से नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, धमतरी के गगरा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कोटगांव निवासी शिक्षक हेमंत नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। हेमंत नेताम संबलपुर में नहावन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और लौटते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

– Advertisement –

Ad image

हादसा इतना भीषण था कि उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक टक्कर में दूसरी बाइक सवार एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें धमतरी के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

गांव में फैला मातम

– Advertisement –

Ad image

शिक्षक हेमंत नेताम के निधन से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी उन्हें मिलनसार और मददगार शिक्षक के रूप में याद कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button