दो सगे भाई अपनी ही बहन संग करते थे गंदा काम, एक साल से चल रहा था सिलसिला, एक दिन मंगेतर ने पकड़ा फिर…

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार में एक बहन और पांच भाइयों के साथ रहती है। आरोप है कि उसके दो सगे बड़े भाई पिछले लगभग एक वर्ष से उसके साथ गलत हरकतें कर रहे थे।
बताया गया कि 18 सितंबर को भी एक भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती ने साहस दिखाते हुए घटना का वीडियो बना लिया। पीड़िता का कहना है कि दूसरा भाई भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है और दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते थे।
निकाह तय होने के बाद खुला राज
इसी बीच युवती का निकाह तय हो गया। उसने अपने मंगेतर को पूरी सच्चाई बता दी। पीड़िता के अनुसार, मंगेतर ने उसका हौसला बढ़ाया और उसे थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराने में मदद की। युवती ने पुलिस को वीडियो सबूत भी सौंपे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
सीओ हरपालपुर, सतेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link




