बेमेतरा में तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने म

बेमेतरा। Braking NEWS:: बेमेतरा में तेज रफ्तार की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने सड़क पर कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। हादसे से गुस्साए हजारों युवाओं ने कार मालिक के घर के बाहर जमकर हंगामा किया और घर में तोड़फोड़ भी की।

 

– Advertisement –

Ad image

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर वे आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम के सामने भीड़ ने जमकर नारेबाजी की, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

 

फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button