#Social

मुस्लिम प्रिंसिपल के ख़िलाफ़ ज़हरकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार


Belagavi बेलगावी : कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक सरकारी स्कूल के मुस्लिम प्रधानाध्यापक को हटाने के लिए स्कूल के पेयजल टैंक में कथित तौर पर ज़हर मिलाने के आरोप में एक हिंदू दक्षिणपंथी समूह के नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। बेलगावी के हुल्लीकट्टी गाँव स्थित कन्नड़ माध्यम के सरकारी स्कूल के ग्यारह छात्र बीमार पड़ गए और 20 जुलाई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाँच के दौरान पता चला कि स्कूल के पेयजल टैंक में कीटनाशक मिलाया गया था। पुलिस ने 1 अगस्त को तीन लोगों – सागर पाटिल, कृष्णा मदार और मगनगौड़ा पाटिल – को हिरासत में लिया था।
पूछताछ के दौरान, उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने स्कूल के मुस्लिम प्रधानाध्यापक का तबादला करने के लिए स्कूल के पेयजल आपूर्ति को दूषित कर दिया था। बेलगावी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भीमाशंकर गुलेड़ ने शनिवार को बताया, “(हिंदू दक्षिणपंथी समूह) श्री राम सेना के सवादत्ती तालुक अध्यक्ष सागर पाटिल चाहते थे कि मुस्लिम प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए जाएँ जिससे उनका तबादला हो जाए। इस योजना को अंजाम देने के लिए, उन्होंने मदार की मदद ली और उसे दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के साथ उसके संबंधों को लेकर ब्लैकमेल किया।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button