राष्ट्रीय एकता दिवस पर सुकमा में आयोजित

सुकमा। CG NEWS: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सुकमा जिला पुलिस के नेतृत्व में “एका मिर्राना एकता एवं सद्भावना दौड़” का भव्य आयोजन किया गया।

यह दौड़ जगदलपुर-दंतेवाड़ा चौक से प्रारंभ होकर नगर पालिका परिसर स्थित गांधी प्रतिमा तक आयोजित की गई।
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के नेतृत्व में आयोजित इस एकता दौड़ में जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पुलिस जवानों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में विशेष रूप से डीएफओ अक्षय दिनकर भोसले, भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह, महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगा राम मरकाम, सहित पुलिस अधिकारी, शिक्षक, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि देश की अखंडता, एकता और राष्ट्रीय भावना को सशक्त बनाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “राष्ट्रीय एकता की शपथ” लेकर देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button