स्विच ऑन करते ही करंट की चपेट में आया 11वीं का

खैरागढ़ / साकेत श्रीवास्तव। CG NEWS : जिले के ग्राम खपरीतेली में शुक्रवार की शाम करंट लगने से 16 वर्षीय 11वीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, खपरीतेली निवासी आशीष साहू, पिता रामनाथ साहू, उम्र 16 वर्ष शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर में बिजली के तार को व्यवस्थित कर रहा था। तार ठीक करने के बाद जैसे ही उसने बिजली का स्विच ऑन किया, वह अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह गंभीर रूप से झुलसकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। एडिशनल एसपी नितेश कुमार गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।
Source link



