द फैमिली मैन ने बनाया नया रिकार्ड, दर्शकों को खूब भा रही है सीरीज
The Family Man made a new record, the audience is very fond of the series
मुंबई. Manoj Bajpayee, Sharib Hashmi और Samantha Akkineni स्टारर वेबसीरीज The Family Man 2 को हाल ही में रिलीज किया गया है. The Family Man के दूसरे सीजन को भी फैंस से वही प्यार मिला है, जो पहले सीजन को मिला था. ऐसे मे अब इस सीरीज ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड भी कर लिया है.
बता दें कि फैंस को इस सीरीज की नई कहानी काफी ज्यादा पसंद आ रही है. क्रिटक्स लेवल पर भी इस सीरीज को काफी ज्यादा पसंद किया गया है. जहां एक तरफ हर कोई सीरीज की तारीफ कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ ‘द फैमिली मैन 2’ ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है.
मनोज की सीरीज ने बनाया रिकॉर्ड
फैंस को ये जानकर बेहद खुशी होगी कि Manoj Bajpayee की इस सीरीज को आईएमडीबी पर दुनिया की चौथी सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज बनाया गया है. The Family Man 2 पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज हो गई है.
इसके साथ ही इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 8.8 स्टार्स दिए हैं. इस रेटिंग के साथ ही The Family Man 2 दुनिया की टॉप 5 बेस्ट बेवसीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है.



