छत्तीसगढ़

भाजपा में अनुशासन का डंडा, 5 निलंबित तो भाजयुमो की कार्यकारिणी भंग, केदार कश्यप ने संभाला संगठन में मोर्चा

रायपुर. खैरागढ़ उपचुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले पांच कार्यकर्ताओं को प्रदेश भाजपा संगठन ने निलंबित कर दिया है। भिलाई दो कार्यकर्ताओं को वापस पार्टी में रखा गया है और तीन का निलंबन समाप्त भी किया गया है।  यही नहीं कुम्हारी भाजयुमो मंडल की कार्यकारिणी को भंग करने का आदेश भी दिया गया है। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने अलग-अलग 13 आदेश प्रदेशाध्यक्ष की अनुमति से जारी किए हैं।

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने जिनको अपना प्रत्याशी बनाया था, उसके खिलाफ पार्टी के कई लोगों ने काम किया था। उनको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तभी शिकायत कर दी थी, लेकिन अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। लेकिन अब नए अध्यक्ष अरूण साव ने इन पर कार्रवाई की है।

श्री साव के निर्देश पर रावल कोचर-खैरागढ़ छुईखदान गंडई , लोकेश्वरी जंघेल-खैरागढ़ छुईखदान गंडई , राकेश ठाकुर-खैरागढ़ छुईखदान गंडई , केशव साहू-खैरागढ़ छुईखदान गंडई , रामा साहू-खैरागढ़ छुईखदान गंडई को पार्टी से निलंबित किया गया है। इसी के साथ सक्ती के संजय कश्यप को वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में मंडल महामंत्री के साथ हाथापाई करने और पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कुम्हारी मंडल युवा मोर्चा की कार्यकारिणी को भी भंग करने का आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button