छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की दीपावली, गृहग्राम में सपरिवार किया पूजन, हाथों में सोंटे का प्रहार सहकर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद

रायपुर।  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल दीपावली की शाम दिवाली मनाने अपने गृह ग्राम कुरूदडीह पहुंचे । उन्होंने परिवार जनों के साथ विधि- विधान से माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के लिए सुख – समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गांव की महिलाओं के प्रस्तुत सुआ नृत्य का भी अवलोकन किया ।

Deepawali of Chief Minister, family worshiped in home village, seeking blessings for the people of the state
Deepawali of Chief Minister, family worshiped in home village, seeking blessings for the people of the state

प्रदेश की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में सहा सोंटे का प्रहार

हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी पहुंचे। यहां उन्होंने गौरा गौरी पूजा की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की ।


इस मौके पर श्री बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से किए जाने वाले प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।
जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने लोगों के साथ
गौरा गौरी की पूजा का आनंद और भी बढ़ जाता है। गौरा गौरी के साथ भ्रमण करते हैं कितनी सुंदर परंपरा है। त्योहार की खुशियों के साथ आप सबके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि रहे, यही कामना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button